हार्टमनपुर में पौध वितरण कर मनाया गया मिशन ग्रीन डे
गाजीपुर, अगस्त 20 -- पतार। हार्टमन इंटर कॉलेज हार्टमनपुर में पौध वितरण एवं पौधारोपण कर मिशन ग्रीन डे मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद ध्रुव कुमार शुक्ल ने कहा कि जनसंख्या बढ़ने के साथ वृक्षों की संख्या लगातार कम हो रही है। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना जरूरी है। उन्होंने लोगों से पौधारोपण का संकल्प लेने की अपील की और फादर पी. विक्टर के अभियान को सराहनीय बताया। मुख्य अतिथि ने प्रार्थना स्थल के समीप पौधारोपण किया। इसके बाद अध्यापकों और उपस्थित लोगों को इको क्लब की शपथ दिलाई गई। विद्यालय प्रबंधक फादर पी. विक्टर ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। श्रीमती गुड्डन चौबे ने स्वागत संबोधन दिया। मिशन ग्रीन के थीम गीत पर छात्र-छात्राओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। अध्यापक अरविंद कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.