मिर्जापुर, अप्रैल 17 -- चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के रामबाग स्थित सुरभि शोध संस्थान प्रकल्प में गुरुवार को आध्यात्मिक गुरु दाजी पद्मभूषण कमलेश डी. पटेल के आगमन पर विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया। इससे पहले संस्थान के निदेशक सूर्यकांत जालान उर्फ कानूभाई ने उनका स्वागत किया। दाजी ने परिसर का अवलोकन करते हुए गोसंवर्धन एवं प्रकृति संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। तपोवन प्रकल्प में दाजी के निर्देशन में हर्टफुलनेस इंस्टीट्यूट स्थापित किया जाएगा। इंस्टीच्यूट में निःशुल्क ध्यान प्रशिक्षण के साथ जीवनशैली सुधार से जुड़े कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। प्रेक्षागृह में अनुयायियों एवं छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षकों ने ध्यान का अभ्यास कराते हुए जीवन में शांति व संतुलन बनाए रखने के उपाय बताए। यह भी पढ़ें- चतरा में महिला कॉलेज में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.