हार्टफुलनेस अभियान से बच्चों में बढ़ेगी एकाग्रता : बीएसए
शाहजहांपुर, सितम्बर 7 -- शाहजहांपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर रविवार को मिश्रीपुर बाईपास स्थित हार्टफुलनेस आश्रम सभागार में शिक्षक सम्मान एवं मेडिटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रीरामचंद्र मिशन द्वारा संचालित हार्टफुलनेस संस्था के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और इंटर कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। बीएसए ने कहा कि बच्चों का मन शांत, एकाग्र और सकारात्मक रहेगा तो वे शिक्षा को बेहतर तरीके से ग्रहण कर सकेंगे और सफलता हासिल करेंगे। उन्होंने जिले के विद्यालयों में हार्टफुलनेस मेडिटेशन कार्यक्रम संचालित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नियमित ध्यान से विद्यार्थियों और शिक्षकों को मानसिक शांति, एकाग्रता तथा तनाव से राहत मिल सकती है। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.