गोरखपुर, मार्च 14 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। नौतनवा के कपड़ा व्यापारी गणेश जायसवाल की मौत की गुत्थी पीएम रिपोर्ट से नहीं सुलझ पाई है। वैसे हार्टअटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है हालांकि डॉक्टरों ने जांच के लिए विसरा सुरक्षित किया है। विसरा जांच रिपोर्ट के बाद मौत की सही वजह सामने आने की बात कही जा रही है। शुक्रवार की सुबह गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर पीपीगंज में कार में नौतनवा के व्यापारी गणेश जायसवाल की लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। मौके पर पहुंची पीपीगंज पुलिस ने कार को खोला तो पिछली सीट पर गणेश का शव मुंह के बल पड़ा था। कार के अंदर पुलिस को प्लास्टिक का गिलास, बर्गर और नमकीन के साथ शराब की बोतल मिली। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया था।जांच में सामने आया कि गणेश जायसवाल गुरुवार की सुबह गोरखपुर के लिए निकले थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.