लातेहार, जनवरी 2 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बालूमाथ -मुरपा मुख्य मार्ग स्थित बसिया रेलवे ब्रिज के समीप शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत कसमार गांव निवासी नंद किशोर चंद्रवंशी उम्र 48 वर्ष के रूप में की गई है। बताया गया कि वे अपने घर से बाइक पर सवार होकर रांची कैटरिंग कार्य के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया,जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार,मकईयाटांड़ पिकेट प्रभारी रामजी ठाकुर,बसिया पिकेट प्रभारी देवेंद्र कुमार एवं चंद्रशेखर दुबे पुलिस बल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.