गिरडीह, मार्च 15 -- सियाटांड़, प्रतिनिधि। शनिवार को नवडीहा ओपी क्षेत्र के हारोडीह में भगवती मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद ध्वजारोहण हुआ। पुरोहित के रुप में उपस्थित पंडित उपेन्द्र पांडेय ने कहा कि आज शुभ मुहूर्त फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि में ग्राम देवी भगवती जगदम्बा के मंदिर निर्माण का भूमि पूजन बहुत ही शुभ व लाभप्रद रहेगा। कहा कि भगवती मंदिर भूमि पूजन का मुख्य उद्देश्य मंदिर निर्माण स्थल को पवित्र करना, वास्तु दोषों को दूर करना और देवी पृथ्वी व वास्तु पुरुष से आशीर्वाद प्राप्त करना है। यह अनुष्ठान निर्माण में बाधाओं को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा लाता है, जिससे आध्यात्मिक समृद्धि, शांति और संरचना की स्थिरता सुनिश्चित होती है। भूमि पूजन से जमीन की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है और वह पवित्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.