नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन पर भाजपा ने जबरदस्त पलटवार किया है। शनिवार के दिन दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रदर्शन का ऐलान किया था। लेकिन सरकार ने सैंकड़ों लोगों को डिटेन करते हुए पूरे प्रदर्शन को लगभग शांत कर दिया है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष और सीजेपी को घेरते हुए कहा कि यह हारे हुए हताश लोग, दिल्ली की जनता को परेशान कर रहे हैं। पिछले चार दिनों से लगातार कुछ न कुछ खुराफात करते रहते हैं। भारतीय जनता पार्टी के सांसद और वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने हाल में हुए उप चुनावों में भाजपा की जीत को सत्ताधारी पार्टी के साथ जनता का आशीर्वाद बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत ऐसे समय में हुई है, जब दिल्ली में यह सब खुराफात चल रही है। हम प्रदर्शन के खिलाफ नहीं चलते, लेकिन आपने अपनी हार के कार...