नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर होने वाले हमले को टालते हुए युद्धविराम की अवधि बढ़ाने की घोषणा की है। ट्रंप का यह फैसला उस समय आया जब पहले से जारी युद्धविराम की समय सीमा समाप्त होने में कुछ ही घंटे बचे थे। हालांकि ईरान ने अमेरिका और ट्रंप का मजाक उड़ाया है। सीजयफायर की समय सीमा बढ़ाने की घोषणा करते हुए ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अमेरिकी सेना पूरी तरह से तैयार है और युद्धविराम केवल तब तक है जब तक चर्चा किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच जाती। इसे ईरान न केवल ठुकरा दिया, बल्कि इसे अमेरिका की कमजोरी बताया। ईरानी संसद के अध्यक्ष के सलाहकार मेहदी मोहम्मदी ने कड़े शब्दों में कहा कि युद्ध के मैदान में पिछड़ने वाला देश अपनी शर्तें नहीं थोप सकता है। उन्होंने लिखा, "ट्रंप के युद्धविर...