बलरामपुर, फरवरी 10 -- तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर में फागुन माह की भक्ति से सराबोर संध्या उस समय अलौकिक हो उठी जब श्याम सेवक कुटुंब परिवार के तत्वावधान में भव्य श्याम भजन संध्या का आयोजन हुआ। "हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा" और "श्याम तेरी बंसी पुकारे" जैसे भजनों ने पूरे पंडाल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु देर रात तक भजनों पर झूमते रहे और जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। कार्यक्रम से पूर्व भगवान श्याम का आकर्षक दरबार फूलों और रंगीन रोशनी से सजाया गया। दर्शन व पूजन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। कानपुर से आए राज रस्तोगी और कटिहार के आदर्श दाधीच ने "खाटू वाले श्याम" सहित कई भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। फागुन महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण हुआ। भाजपा नेत्री शेरावाली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.