हारी हुई विधानसभा सीटों की समीक्षा कर कारण तलाशें : गीता शाक्य
बरेली, सितम्बर 11 -- भाजपा के ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचय बैठक गुरुवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में हुई। इसमें मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद, प्रदेश महामंत्री एवं ब्रज क्षेत्र प्रभारी गीता शाक्य रहीं। बैठक में गीता शाक्य ने कहा कि हारी हुई विधानसभा सीटों की समीक्षा कर हार के कारणों का पता लगाया जाना चाहिए। क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों का परिचय कराया। उन्होंने गीता शाक्य को भरोसा दिलाया कि उनके नेतृत्व में ब्रज क्षेत्र की सभी विधानसभाओं में पार्टी को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटेंगे। मंडल से लेकर प्रदेश स्तर तक के पूर्व पदाधिकारी जिस विधानसभा क्षेत्र में रहते हैं, उन्हें सम्मान देते हुए संगठन के काम में जिम्मेदारी दी जाए। यह भी पढ़ें- कार्यकारिणी गठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.