बांदा, अप्रैल 18 -- बांदा। संवाददाता। हारर्वेस्टर से गेहूं की फसल कतरवाते समय किसान हारर्वेस्टर की चपेट में आकर कट गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। महोबा जिले के खन्ना थाना क्षेत्र के बंहिगा गांव निवासी आशीष ने बताया कि उसका 65 वर्षीय पिता जगदीश पुत्र शिवचंद्र किसानी करता था। शुक्रवार की दोपहर वह हारर्वेस्टर से गेंहू की फसल की कतराई करवा रहा था। तभी हारर्वेस्टर की चपेट में आ जाने से उसका बायां पैर कट गया था। सिर पर गंभीर चोटे आ गई। यह भी पढ़ें- थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत उसे तत्काल रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान शाम को उसकी मौत को गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.