नई दिल्ली, मई 4 -- असम विधानसभा चुनाव में भारी हार के बाद कांग्रेस के असम प्रभारी जितेंद्र सिंह ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। चुनाव परिणामों के मुताबिक, सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 126 सदस्यीय असम विधानसभा में दो-तिहाई बहुमत हासिल करते हुए लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का दावा किया है। राजग ने कुल 102 सीटों पर जीत दर्ज की। अब तक मिले रुझानों और परिणामों के अनुसार, भाजपा अकेले 82 सीटों पर विजयी रही, जबकि उसके सहयोगी बोडो पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) और असम गण परिषद (एजीपी) को 10-10 सीटें मिलीं। वहीं, विपक्षी दलों में कांग्रेस ने 15 सीटें जीतीं और चार सीटों पर आगे चल रही है। बदरुद्दीन अजमल की ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) और अखिल गोगोई की रायजोर दल ने दो-दो सीटें हासिल कीं। ...