हायाघाट:पर्यावरण संरक्षण महत्वपूर्ण आवश्यकता
दरभंगा, सितम्बर 30 -- सुभाष चंद्र सिंह,हायाघाट। सेवा संकल्प अभियान के तहत बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री सह विधायक डॉ. रामचन्द्र प्रसाद ने मंगलवार को हायाघाट प्रखंड मुख्यालय व महंत कर्ण ज्योति उच्च विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। मंत्री डॉ. प्रसाद ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण महत्वपूर्ण आवश्यकता है। अधिक से अधिक पौधारोपण कर उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मौके पर बीडीओ जितेन्द्र कुमार, सीओ आनंद मंडल, मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी, गुलजारी लाल साह, जय गोपाल चौधरी, अनिल कुमार मंडल, जदयू प्रखंड अध्यक्ष गोविंद मंडल, आशुतोष सिंह, आनंद सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.