साहिबगंज, जनवरी 2 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि । सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल दुर्घटनाग्रस्त टेम्पो के चालक रांगा थाना क्षेत्र के विशनपुर के अमल दत्ता (23) एवं अठगांवा की तालामय हेम्ब्रम (35) को सीएचसी से रेफर करने के बाद हायर सेंटर जाने के लिए करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। दोनों घायलों को दोपहर करीब 12 बजे एंबुलेंस के माध्यम से बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया। सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. एनएन सिंह ने दोनों घायलों का प्राथमिक इलाज करने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि चिकित्सकों ने रेफर किए जाने के करीब एक घंटे बाद भी 108 एंबुलेंस सेवा मरीजों को साहिबगंज नहीं ले गया था। जानकारी हो कि उस समय सीएचसी बरहरवा परिसर में 108 सेवा की दो एंबुलेंस (जेएच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.