हायर सेंटर रेफर प्रसूता आधे रास्ते से लौटी सीएचसी, हालत स्थिर
बरेली, जून 26 -- प्रसव के बाद अधिक रक्तस्राव से प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी तो फरीदपुर सीएचसी से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन हायर सेंटर रवाना हुए लेकिन आधे रास्ते से फिर वापस लौट आए। सीएचसी स्टाफ की सूझबूझ और समय से इलाज शुरू होने पर प्रसूता की जान बच गई। अब उसकी हालत में सुधार हो रहा है। बदायूं के ग्राम गढ़ा में रहने वाले रंजीत की गर्भवती पत्नी सोमवती अपने मायके फरीदपुर आई थी। यहां प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे सीएचसी फरीदपुर ले गए। उसे तीन बेटे पहले से हैं और सीएचसी पर उसने चौथी संतान को जन्म दिया। यह भी पढ़ें- गर्भवती को सीएचसी से भेजा प्राइवेट अस्पताल, हुई मौत प्रसव के बाद अचानक उसकी स्थिति बिगड़ने लगी। अधिक रक्तस्राव होने की वजह से उसकी हालत गंभीर हुई तो स्टाफ नर्स साधना गुप्ता और एलिस ने उपचार के बाद चिकित्सक के निर्देशन में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.