हायर रेवन्यू लॉस के चलते लखनउ की टीम ने की छापेमारी
सहारनपुर, सितम्बर 7 -- गंगोह । हायर रेवन्यू लॉस के चलते सीएम योगी आदित्यनाथ स्वयं इसकी मानीटरिंग कर रहे है। जिसे लेकर विद्युत विभाग एलर्ट मोड पर है। इसी सिलसिले में सोमवार को लखनउ से आई विजीलेंस टीम ने 70 प्रतिशत लाईन लॉस वाले गंगोह बिजलीघर के फीडर नम्बर एक में छापेमारी की। 70 उपभोक्ताओं के यहां जांच की और चार बडे विद्युत उपभोक्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। माह जून से लेकर अब तक हो चुकी है गंगोह में 6 दर्जन से ज्यादा एफआईआर। लखनउ से आई विजीलेंस टीम के साथ एसडीओ गंगोह एसडी प्रताप, जेई शिव कुमार, योगेन्द्र कुमार, लाईनमैन मुर्तजा, अफजल, हैदर अली आदि शामिल रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.