जमशेदपुर, अप्रैल 20 -- सांसद विद्युतवरण महतो ने केंद्रीय श्रम एवं नियोजन मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात कर टाटा स्टील के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए हायर पेंशन योजना का लाभ दिलाने के लिए संबंधित पोर्टल को पुनः खोलने की मांग की। सांसद ने बताया कि कई पूर्व कर्मचारियों ने ज्ञापन देकर अनुरोध किया है कि तकनीकी व व्यक्तिगत कारणों से वे ईपीएस-95 योजना का लाभ लेने से वंचित रह गए हैं। ऐसे में उन्हें एक और अवसर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा सभी कर्मचारियों के कल्याण की है, इसलिए एक बार के लिए पोर्टल खोलने पर योग्य लाभुकों को राहत मिलेगी। महतो ने अनुमान जताया कि इस निर्णय से जमशेदपुर के लगभग 1200 पूर्व कर्मचारी लाभान्वित हो सकते हैं। उन्होंने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन को आवश्यक निर्देश देने का भी आग्रह किया।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.