नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- हायर पेंशन का इंतजार कर रहे पेंशनर्स के लिए एक अहम खबर है। पेंशनर्स संगठन ने केंद्र सरकार से EPFO का 18 जनवरी 2025 का सर्कुलर वापस लेने की मांग की है। संगठन का कहना है कि इस सर्कुलर की वजह से छूट प्राप्त संस्थानों में काम कर चुके कई कर्मचारियों के हायर पेंशन के क्लेम अटक रहे हैं। नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ पेंशनर्स एसोसिएशन (NCPA) ने 7 नवंबर 2026 को केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।क्या है पेंशनर्स की आपत्ति? पेंशनर्स संगठन का कहना है कि EPFO छूट प्राप्त और गैर-छूट प्राप्त संस्थानों के कर्मचारियों के बीच भेदभाव कर रहा है। संगठन के मुताबिक, छूट प्राप्त संस्थानों के PF ट्रस्ट के आंतरिक नियमों के आधार पर कर्मचारियों की हायर पेंशन की पात्रता खारिज नहीं की ...