चाईबासा, सितम्बर 29 -- चाईबासा। झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि उच्च शिक्षा में विद्यार्थियों की संख्या कम है, इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राज्य के सभी विश्वविद्यालयों, चाहे वे सरकारी हों या निजी, में शैक्षणिक सत्र नियमित होंगे और किसी तरह की कमी नहीं रहेगी।राज्यपाल मंगलवार को कोल्हान विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की कमी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि यह उनके स्तर का विषय नहीं है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार को शिक्षकों की कमी जल्द दूर करने के लिए कहा गया है। यह भी पढ़ें- जनजातीय क्षेत्रों की बेटियों के लिए उच्च शिक्षा को सुलभ बनाना आवश्यक : राज्यपाल इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया अपनाने को भी कहा...