हामिद तीन माह के लिए जिला बदर
मेरठ, जून 14 -- थाना सरूरपुर क्षेत्र के कस्बा हर्रा निवासी हामिद पुत्र शब्बीर को जिला प्रशासन ने तीन माह के लिए जनपद मेरठ की सीमा से बाहर रहने के आदेश देते हुए जिला बदर कर दिया है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश एवं प्रशासनिक निर्देशों के तहत की गई है। जिस पर रविवार को सरूरपुर पुलिस कार्यवाही अमल में लाई। पुलिस के अनुसार हामिद के विरुद्ध पूर्व में विभिन्न मामलों में कार्रवाई हो चुकी है। प्रशासन का मानना है कि उसकी गतिविधियों से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। इसी को देखते हुए जिला बदर की कार्रवाई की गई है। इस बारे में हर्रा चौकी इंचार्ज शैलेन्द्र सिंह ने आरोपी को आदेश की जानकारी देते हुए चेतावनी दी है कि जिला बदर अवधि के दौरान यदि वह बिना अनुमति मेरठ जनपद की सीमा में प्रवेश करता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.