हामिद गोल्डन तीसरी बार बने तहसील अध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
रामपुर, मार्च 28 -- समाजवादी पार्टी के ज़िला अध्यक्ष अजय सागर ने हामिद गोल्डन को तहसील अध्यक्ष मनोनीत करते हुए संगठन की कमान सौंपी है। उनके मनोनयन की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इज़हार किया। हामिद गोल्डन को लगातार तीसरी बार तहसील अध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजय सागर ने कहा कि हामिद गोल्डन संगठन को और मजबूत करने के साथ-साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।इस मौके पर पूर्व सभासद जमील अहमद उर्फ धीरे राजा, बबलू अंसारी, आज़म खां, हाफिज मोहम्मद अली, शफीक मियां, शुऐब पाशा, ज़मीर अहमद खां, शफीक और अमीर अहमद सहित कई समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.