हामिद अंसारी के बयान पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा
नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भाजपा ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता संबंधी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला किया। भाजपा ने आरोप लगाया कि इससे विपक्षी दल का मुस्लिम लीग और माओवादी चरित्र उजागर हो गया है। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अंसारी की टिप्पणियां प्रदर्शित करती है कि पंडित जवाहरलाल नेहरू साम्यवाद को एक खतरा मानते थे, जबकि कांग्रेस अब कट्टर वामपंथ की ओर बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को नेहरू का हवाला देने से पहले सोचना चाहिए, क्योंकि हो सकता है कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की लिखी किताबें पढ़ी ही न हों। त्रिवेदी ने कहा कि अंसारी ने न सिर्फ इतिहास की दबी हुई बुरी यादों को फिर से जिंदा किया है, बल्कि उनमें नई जान भी फूंकी है। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.