संवाददाता, सितम्बर 13 -- उत्तर प्रदेश के देवरिया के भलुअनी में 10 सितंबर को हुई मनीष सिंह उर्फ मोनू की हत्या से गुस्साई भीड़ रविवार को एक बार फिर सड़क पर उतर आई और पुलिस को सांसत में डाल दिया। जबकि पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी चाइना अंसारी को रविवार की भोर में एक एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। एनकाउंटर में चाइना अंसारी के पैर में गोली लगी है। लोगों के बीच इसे हाफ एनकाउंटर बताते हुए असंतोष जताया जा रहा है और फुल एनकाउंटर की मांग की जा रही है। ऐसी मांग जिसकी इजाजत कानून नहीं देता, देवरिया पुलिस के लिए परेशानी का सबब बन गई। लोगों ने भलुअनी थाने का घेराव कर दिया और करीब दो घंटे तक हंगामा करते रहे। बाद में लोगों ने 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि इस दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई नहीं की तो भलुअनी कस्बे के गांधी चौक पर जाम लग...