भदोही, फरवरी 26 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जंगीगंज धनतुलसी मोड़ पर 12वीं हाफ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन 28 फरवरी शनिवार को होगा। सुबह सात बजे मेधावियों को झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। मैराथन दौड़ में सौ से ज्यादा धावक प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम स्थल का गुरुवार को माता राजलक्ष्मी मंदा और आयोजक युवा नेता मनीष कुमार पांडेय स्थलीय निरीक्षण किए। इस दौरान मनीष पांडेय ने बताया कि 12वीं हाफ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन 28 फरवरी को सुबह सात बजे जंगीगंज स्थित धनतुलसी मोड़ पर होगा। इसमें कई प्रदेश संग विदेश से भी धावक आकर प्रतिभाग करेंगे। जंगीगंज से शुरू हुआ दौड़ गोपीगंज, थानीपुर, सिंहपुर, गिरधरपुर, ज्ञानपुर, वेदपुर, कंसापुर, लक्ष्मणपट्टी और देवनाथपुर होते हुए जिला स्टेडियम मुंसीलाटपुर में समापन होगा। विजेता धावकों को पुरस्कृत कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.