बागपत, मार्च 27 -- बागपत। अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का असर अब जनजीवन को अस्त-व्यस्त करने लगा है। गैस सिलेंडरों की कमी के कारण दुकानदारों ने अब हाफ प्लेट बेचना बंद कर दिया है। ग्राहकों के मांगने पर फुल प्लेट ही दी जा रही है। उस पर भी दाम दोगुने हो गए हैं। शहर के विभिन्न इलाकों में दोपहर बाद लगने वाली ठेलियों पर खाने का सामान महंगा हो गया है। आम आदमी के लिए स्ट्रीट फूड का स्वाद अब जेब पर भारी पड़ने लगा है। दोपहर बाद शहर में गुलजार रहने वाली सभी ठेलियों का अब यह हाल हो गया है कि ग्राहक काफी कम दिखाई दे रहे हैं। दुकानों की संख्या भी 20 फीसदी कम हो गई है। यही नहीं, जो दुकानें लग भी रही हैं, उनमें भी कुछ कभी लगती हैं तो कुछ कभी लगती हैं। यह सब सिलेंडर की उपलब्धता पर निर्भर करता है। यदि सिलेंडर नहीं मिला तो दुकान बंद रहती है। जुगाड़ कर लेने क...