संवाददाता, मार्च 28 -- कानपुर में बनारस से मंधना आई किशोरी के साथ हुए गैंगरेप के मामले में फरार चल रहे दोनों आरोपियों को पुलिस ने गंगा बैराज के आगे गंभीरपुर कछार मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। हॉस्टल संचालक को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। वहीं इस मामले में आरोपियों की सफेदपोशों के साथ अधिकारी के कार्यालय पहुंचकर सरेंडर की चर्चा है। गैंगरेप के आरोपित निहाल सिंह व बिल्लू उर्फ नितेश दुबे की गिरफ्तारी को लेकर चर्चा है दोनों आरोपी सफेदपोश नेताओं और परिजनों की भीड़ के साथ अधिकारी के कार्यालय पहुंचे। दोनों को डर था, कहीं हाफ एनकाउंटर न हो जाए। सूत्रों की मानें तो इसी डर के चलते कई सफेदपोश नेताओं ने पुलिस से संपर्क साधा। इसके बाद दोनों को चार गाड़ियों से कल्याणपुर सर्किल के एक अधिकारी के यहां ले जाया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.