इस्लामाबाद, अगस्त 13 -- पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री और अपनी बड़बोली बयानबाजी के लिए मशहूर शेख रशीद अहमद एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार वे किसी राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के खूंखार आतंकियों के साथ मंच शेयर करने और भारत के खिलाफ जहर उगलने को लेकर चर्चा में हैं। हालिया पब्लिक कार्यक्रम के एक वीडियो में रशीद खुलेआम आतंकी हाफिज सईद की तारीफों के पुल बांधते और खुद को उसका 'गुलाम' बताते नजर आ रहे हैं।आतंकियों के साथ सजाया मंच इस कार्यक्रम से सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शेख रशीद अहमद जिस मंच पर मौजूद हैं, वहां उनके साथ खालिद मसूद संधू और कारी मुहम्मद याकूब शेख बैठे हैं। संधू की पहचान लश्कर के एक सीनियर कमांडर और पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (PMML) के अध्यक्ष के रूप में हुई है, जबकि याकूब शेख इस ख...