गुमला, अप्रैल 18 -- रायडीह। प्रखंड मुख्यालय स्थित नवागढ़ पतराटोली बजारडांर निवासी हाफिज व कारी जहिरूद्दीन साहब शनिवार को पवित्र हज यात्रा के लिए रवाना हुए। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के साथ-साथ अन्य समाज के लोगों ने भी उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। उनकी रवानगी उनके निवास स्थान नवागढ़ पतराटोली से शुरू हुई। जहां से पैदल जुलूस के रूप में लोग नेशनल हाईवे-43 होते हुए मुस्लिम कब्रिस्तान पहुंचे। कब्रिस्तान में फातिहाखानी कर उनकी हज यात्रा की सफलता और कुशलता के लिए विशेष दुआ की गई। साथ ही गांव, समाज और देश में अमन-चैन की कामना की गई।इसके बाद उन्हें फूलों से सजी बस के जरिए कोलकाता के लिए रवाना किया गया। यह भी पढ़ें- हज के लिए डॉ गुलजार हुए मक्का रवाना जानकारी के अनुसार वे 21 अप्रैल को कोलकाता एयरपोर्ट से हवाई यात्रा कर सऊदी अरब पहुंचेंगे।इस दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.