नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- पाकिस्तान की धरती पर पनाह लिए भारत में मोस्ट वॉन्टेड घोषित आतंकियों के लिए अज्ञात हमलावर काल बन गए हैं। बीते बुधवार को प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के संस्थापक सदस्य और हाफिज सईद के करीबी आमिर हमजा को लाहौर में निशाना बनाया गया है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार को मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने हमजा पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। वह गंभीर रूप से घायल है और फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पिछले दो-तीन वर्षों में पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे संगठनों के कई शीर्ष कमांडरों का रहस्यमय तरीके से सफाया हुआ है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में इन हत्याओं का श्रेय अक्सर अज्ञात बंदूकधारियों को दिया जाता रहा है। 2023 के बाद इन हत्याओं में एक खास ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.