रामपुर, मार्च 18 -- स्वार। नगर के नरपत नगर स्थित मोहल्ला अब्बास नगर की मस्जिद रजा में 27वीं तरावीह के अवसर पर कुरान शरीफ मुकम्मल हुआ। इस दौरान हाफिज सादिक ने कुरान की तिलावत की, जबकि हाफिज मोहम्मद अयान ने समाअत पेश की। इस मौके पर नमाजियों ने हाफिजों की गुलपोशी कर उन्हें उपहार भेंट किए। मौलाना वसीमा अकरम, मोहम्मद आसिफ, नज़्मुद्दीन, दिलावर, हाफिज रियाज़ुद्दीन समेत बड़ी संख्या में नमाज़ी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...