हाफिजपुर पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान बुलंदशहर मार्ग कराया वन-वे
हापुड़, अगस्त 3 -- श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने इस वर्ष विशेष व्यवस्थाएं की हैं। रविवार को पुलिस ने बुलंदशहर मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बदलाव करते हुए मार्ग को वन-वे कर दिया है। कांवड़ियों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने मार्ग पर बैरिकेडिंग कर वाहनों का संचालन निर्धारित दिशा में कराया है। इससे श्रद्धालुओं को बिना किसी बाधा के अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा मिलेंगी। वहीं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद्र चौधरी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- Hapur News: कांवड़ यात्रा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.