बरेली, मार्च 12 -- रिठौरा/हाफिजगंज। गुरुवार को थाना हाफिजगंज के गांव साबरखेड़ा के जंगलों में गोवंश के अवशेष और दो गोवंश पेड़ से बंधे मिले है। घटना की जानकारी पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने अवशेषों और गोवंश को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को थाना हाफिजगंज क्षेत्र के गांव साबरखेड़ा के जंगलों में ग्रामीणों ने गोवंश के अवशेष देखे। इसके अलावा कुछ दूरी पर झाड़ियों में पेड़ से बंधे दो गोवंश भी थे। इसकी सूचना पर आसपास के ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। हिंदू संगठनों और ग्रामीणों का आरोप है कि आए दिन इलाके के जंगलों में गोवंश के अवशेष मिलते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.