सीतापुर, फरवरी 17 -- बिसवां, संवाददाता। मदरसा जामिया इस्लामिया अनवारूल उलूम भगवानपुर माफी में एक जलसे का आयोजन किया गया। जिसकी सदारत मौलाना मोहम्मद राशिद कासमी और निज़ामत कारी अब्दुर्रहीम जमी फर्रूखाबादी ने की। जबकि जलसे का आगाज हाफ़िज़ अब्दुल्ला ने कुरान पाक की तिलावत से किया। कारी इरशाद खैराबादी ने नात-ए-पाक का नज़राना पेश किया। इस मौके पर कुरआन पाक का हाफ़िज़ा पूरा करने वाले 12 बच्चों को पगड़ी बांधकर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया और इनाम भी दिया गया। मौलाना मोहम्मद राशिद कासमी ने कहा कि हाफ़िज़ ए कुरआन का बहुत बड़ा मर्तबा है। वह माता पिता खुशनसीब हैं, जिनकी औलाद हाफ़िज़ ए कुरआन हैं। कयामत के दिन यही बच्चे निजात का जरिया बनेंगे। उन्होंने कहा कि सभी मोमिनों को मदरसों और दीनी इदारों की हिफाजत एवं तरक्की में मदद करने के लिए आगे आना चाहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.