हापुड़, दिसम्बर 13 -- हापुड़ में सर्दी के सीजन का शनिवार को पहला कोहरा छाया। सड़कों पर अल सुबह कोहरा छाने से विजिबिलिटी काफी कम रही, ऐसे में वाहनों की रफ्तार थम गई। वाहन चालकों ने सड़क किनारे व हाईवे स्थित होटल पर अपने वाहन खड़े कर कोहरा छंटने का इंतजार किया। सुबह करीब दस बजे कोहरा छटने के बाद वाहनों का संचालन सुगम हो सका। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बार अक्तूबर माह से ही मौसम का रूख बदल गया था। सुबह-शाम ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा था। उम्मीद थी कि नवंबर के अंत तक लोगों को कड़ाके की सर्दी और कोहरे का सामना करना पड़ेगा। लेकिन हापुड़ में शनिवार की अल सुबह कोहरे की चादर ने जनपद को अपने आगोश में लपेट लिया। इससे हल्की ठंड और बढ़ गई। उधर कोहरे के कारण सड़कों पर दृष्टयता बेहद कम रही, जिससे लोगों को 10 मीटर का दिखाई देना भी मुश्किल हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.