हापुड़ पुलिस ने लंढौरा में दी दबिश
रुडकी, जून 23 -- लंढौरा, संवाददाता। चोरी के मामले में फरार चल रहे युवक को गिरफ्तार करने के लिए हापुड़ पुलिस लंढौरा में दबिश दी। आरोपी युवक पुलिस देख फरार हो गया। यूपी के कैराना क्षेत्र निवासी युवक ने कुछ दिन पहले हापुड़ क्षेत्र में चोरी की थी। पीड़ित पक्ष की ओर से हापुड़ कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। तभी आरोपी फरार चल रहा था। जांच पड़ताल में पता चला कि आरोपी का रिश्तेदार लंढौरा में रहता है। और आरोपी युवक रिश्तेदार के यहां ठहरा हुआ है। सोमवार देर शाम की हापुड़ पुलिस ने लंढौरा पुलिस को साथ लेकर बताए गए स्थान पर दबिश दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.