हापुड़, मई 29 -- हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला अमन कालोनी असौड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला अमन कालोनी असौड़ा निवासी नौशाद ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि गुरुवार को पड़ोस में रहने वाले फरमान, जफरयाब, अरमान तथा रिजुल पुरानी रंजिश को लेकर उसके घर पहुंच गए। आरोप है कि चारों ने गाली-गलौज करते हुए पीड़ित और उसके भतीजे शाकीब के साथ लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें शाकीब गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गया।आरोप यह भी पढ़ें- चाचा भतीजे पर लाठी डंडों और तमंचे की बट से वार कर किया घायल है कि आरोपियों ने घर के अंदर घुसकर सामान में भी तोड़फोड़ की, जिससे घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया। शोर-शराबा सुनकर...