हापुड़ से मुरादाबाद तक लगाए जाएंगे थ्री बीम क्रैश बैरियर
हापुड़, जून 21 -- सड़क हादसों में कमी लाने के लिए दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाइवे-9 पर हापुड़ से मुरादाबाद के बीच 30 करोड़ रुपये से थ्री बीम क्रैश बैरियर लगाने की तैयारी है। इसमें हाइवे पर फोर लेन के बीच में थ्री बीम क्रैश बैरियर लगने के बाद लोग सड़क पार कर दूसरी तरफ नहीं जा सकेंगे। सड़क हादसों में होने वाली मौतें और इससे वाहनों को होने वाला भारी नुकसान चिंता का विषय है। जिले की सीमा में भी करीब 65 किलोमीटर की दूरी में गुजर रहे दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी आए दिन भीषण हादसे हो रहे हैं। जिनमें वाहन सवारों, यात्रियों और सड़क पार करने वाले लोगों को आए दिन जान गंवाने से लेकर स्थाई अपंगता और गंभीर घायल होने का दर्द झेलना पड़ रहा है।
हादसों की रोकथाम हाइवे पर हादसों को रोकने के लिए सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.