हापुड़, मई 19 -- डीएम कविता मीना की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय स्थित सभागर कक्ष में मंगलवार को जिला पर्यावरण एवं वृक्षारोपण समिति और जिला गंगा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। डीएम वर्ष-2026-27 में कराए जाने वाले वृक्षारोपण को आवंटित लक्ष्य का शत प्रतिशत होना चाहिए, इसकी सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर कार्ययोजना तैयार कर लें।

वृक्षारोपण के लिए निर्देश डीएम कविता मीना ने जिला वृक्षारोपण समिति के अंतर्गत सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वह वृक्षारोपण वर्ष 2026-27 में कराए जाने वाले वृक्षारोपण के लिए आवंटित लक्ष्यों के सापेक्ष शत-प्रतिशत भूमि चिन्हांकन तथा अग्रिम मृदा कार्य पूर्ण कराते हुए उसकी सूचना प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में प्रेषित करना सुनिश्चित करें। समिति अध्यक्ष द्वारा समिति के सदस्यों को निर्देशित किया गया कि जनपद में विश...