मेरठ, मार्च 30 -- हापुड़ रोड पर रविवार को दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो युवती समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को पुलिस ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। हापुड़ निवासी 30 वर्षीय सौरभ पुत्र राजबीर बहन सपना और तनु के संग बाइक से मेरठ आ रहा था। दोपहर दो बजे फफूंडा कट के पास कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों भाई बहन घायल हो गए। चालक कार लेकर फरार हो गया। इसी दौरान हापुड़ की ओर से आ रहा बाइक सवार हेम सिंह पुत्र रिशीपाल निवासी मुजफ्फरनगर तमाशाही की खड़ी कार से टकरा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सौरभ, सपना, तनु व हेम सिंह को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। हेम सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।दूसरी दुर्घटना हापुड़ रोड पर 44 वीं वाहिनी पीएसी के सामने हुई। जामिया रेजिडेंसी निवासी बबलू पुत्र अबरार बाइक से हापुड़ अड्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.