हापुड़ रोड पर कांवड़ियों से अभद्रता, जल खंडित करने के प्रयास का आरोप
मेरठ, अगस्त 3 -- कांवड़ यात्रा को लेकर जिले में सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन रविवार को हापुड़ रोड पर सामने आई घटना ने उन व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए। हरिद्वार से गंगाजल लेकर बुलंदशहर जा रहे कांवड़ियों ने आरोप लगाया कि रास्ते में कुछ अराजक युवकों ने उनके साथ अभद्रता की, कांवड़ का जल खंडित करने का प्रयास किया और काफी दूर तक पीछा कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। घटना के दौरान मौके पर पुलिस मौजूद नहीं होने का भी आरोप लगाया गया। कांवड़िया विपिन सैनी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर बुलंदशहर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- बम-बम भोले के जयकारों के साथ मंजिल की ओर बढ़ रहे कांवड़िये हापुड़ अड्डा पार कर हापुड़ रोड तिरंगा गेट पर पहुंचने के बाद चार से पांच युवक उनके पीछे लग गए। आरोप है कि युवकों ने बार-बार कांवड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.