हापुड़, जनवरी 5 -- हापुड़-मोदीनगर जाने का सफर जल्द ही सुहाना होने वाला है। इस मार्ग को पीडब्लूडी विभाग द्वारा टू-लेन किया जाएगा। इस पर करीब 32 करोड़ का बजट खर्च किया जाएगा। शासन से सड़क मार्ग के चौड़ीकरण के बजट की स्वीकृति भी मिल चुकी है। इसी साल सड़क के चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा, जिससे मोदीनगर रोड स्थित करीब 20 गांव व दस से ज्यादा कालोनी के लोगों को जाम के झाम से राहत मिलेगी। हापुड़ से मोदीनगर रोड से मोदीनगर जाने वाला मार्ग वन-वे है। जबकि दिनभर काफी संख्या में लोग इस मार्ग से आवागमन करते हैं, लेकिन आने-जाने का एक मार्ग होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार सहालग में वाहनों का सड़क पर दबाव होने के कारण जाम की स्थिति भी बन जाती है। ऐसे में बागपत सांसद की मांग पर मोदीनगर से हापुड़ जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण की स्वीकृति पहले ही म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.