संवाददाता, मई 8 -- हापुड़ नगर क्षेत्र में रामपुर रोड स्थित मोहल्ला अलीनगर में गुरुवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। हिस्ट्रीशीटर दूध लेकर घर आ रहा था, रास्ते में यह सरेआम यह सनसनी वारदात हुई। पुलिस ने चार सगे भाइयों समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। मृतक और आरोपियों का घर आसपास होने के कारण मौके पर काफी तनाव है। कई थाना प्रभारी पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ मौके पर मौजूद हैं। एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए।मोहल्ले के लोगों से विवाद हुआ था कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अलीनगर निवासी राशिद लंबू कोतवाली नगर का हिस्ट्रीशीटर बदमाश था। वह दिल्ली में प्रॉपर्टी डील...