संवाददाता, फरवरी 1 -- हाुुड़ जिले के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर शनिवार दोपहर स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने चावल-धान व्यापारी के मुनीम से हथियारों के बल पर 64 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से पुलिस और व्यापारियों में हड़कंप मच गया। इससे कुछ दिन पहले ही इसी हाईवे पर 80 लाख रुपये की लूट हुई थी। लूट की सूचना पर फोर्स के साथ एएसपी मौके पर पहुंचे। शाम को मेरठ रेंज के एडीजी भानु भास्कर और डीआईजी कलानिधि नैथानी भी मौके पर पहुंचे और लूट का जल्द खुलासा करने के आदेश दिए। डीआईजी ने लापरवाही के आरोप में पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह, एचपीडीए चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार और छिजारसी चौकी प्रभारी महंथराज यादव को निलंबित कर दिया है। जांच एएसपी विनीत भटनागर को दी गई है। पुलिस के अनुसार राजस्थान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.