हापुड़, मार्च 23 -- हापुड़ का मौसम सोमवार की सुबह अचानक बदल गया। आसमान में घने काले बादल छा गए, कुछ देर बाद ही ठंडी हवाओं के साथ रिमझिम बारिश शुरू हो गई। दोपहर तक कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास हुआ। हालांकि दोपहर में मौसम खुल लगा और तेज धूप खिली, लेकिन ठंडी हवाओं का सिलसिला जारी रहा।इस बार मार्च के महीने में मौसम के कई रंग देखने को मिल रहे है। मार्च के पहले सप्ताह में ही अधिकतम तापमान चढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। जिससे लोगों को अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास हो रहा था। लेकिन गुरूवार की शाम हापुड़ में मौसम ने अचानक करवट बदल ली, आसमान में घने काले बादलों ने डेरा जमा लिया। ठंडी हवाओं के साथ रिमझिम बारिश शुरू हो गई थी। शुक्रवार और शनिवार को रूक-रूककर बारिश होती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.