हापुड़, मार्च 20 -- पिछले दो दिन से हापुड़ का मौसम सुहाना बना हुआ है। शुक्रवार को भी सुबह से ही ठंडी हवाओं के साथ रिमझिम बारिश शुरू हो गई और दोपहर तक कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश की बूंदे गिरती रही। दोपहर के बाद भी आसमान काले बादलों से पटा रहा। ऐसे में अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस लुढ़कर 19 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जिससे लोगों को हल्की गुनगुनी ठंड का अहसास हुआ।हापुड़ में बुधवार की शाम अचानक बदल गया था। आसमान में काले बादल छा गए थे और आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई थी। इसके बाद गुरूवार को भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और बारिश होती रही। वहीं शुक्रवार की सुबह से फिर आसमान काले बादलों से ढका रहा। दोपहर तक रूक-रूककर बारिश होती रही। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होने से आमजन को परेशान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.