हापुड़, मई 4 -- हापुड़ में रविवार को दिनभर तेज धूप के बाद रात को मौसम अचानक बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए और आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे सड़कों पर जलभराव हो गया और लोगों का सोमवार को आवागमन बाधित रहा। वहीं, आंधी के साथ झमाझम बारिश होने से अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। हालांकि सोमवार को दिन में धूप खिली, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण धूप का असर कम रहा। पिछले एक सप्ताह से हापुड़ का मौसम हर दिन बदल रहा है। रविवार को दिनभर मौसम साफ रहा और तेज धूप खिली रही। दोपहर के समय घर से बाहर निकलने वाले लोगों को तेज धूप में शरीर झुलसाने का अहसास हुआ। लेकिन देर रात आसमान में बादल छा गए। बादलों की गड़गड़ाहट के साथ आंधी शुरू हो गई। कुछ देर बाद ही आंधी के साथ झमाझम बारिश होने लगी। करीब 20 मिनट की बारिश से मौसम सुहाना हो गया और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.