हापुड़ पुलिस ने रामपुर में डाला डेरा
रामपुर, जून 5 -- रामपुर। हापुड़ में उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल के घर एक जून को हुई दो करोड़ रुपये से अधिक की डकैती के मामले में रामपुर का नाम भी सामने आया है। डकैतों द्वारा इस्तेमाल की गई एक बाइक रामपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र की निकली। इस बाइक की चोरी की रिपोर्ट सिविल लाइंस थाने में दर्ज है। मामले की जांच के लिए हापुड़ पुलिस और एसओजी की टीम रामपुर पहुंची हुई है। एक जून की रात हथियारबंद बदमाश उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल के आवास में घुस गए थे। बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए थे। प्रारंभिक जांच के अनुसार डकैत करीब दो करोड़ रुपये मूल्य का सामान लेकर फरार हुए थे। यह भी पढ़ें- जांच: एक बाइक पर तीन बदमाश भागने की वीडियो ने खोली गश्त की पोल मामले की जांच में हापुड़ पुलिस की 10 टीमें लगी हैं। जांच के दौरान सामने आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.