अलीगढ़, अप्रैल 17 -- गभाना (अलीगढ़), संवाददाता। हापुड़ में भाजपा के पूर्व मंत्री मदन चौहान के आवास का घेराव करने जा रहे भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को दिल्ली-कानपुर हाईवे पर गभाना के सोमना टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने उन्हें रोका तो तीखी नोकझोंक के बाद धक्कामुक्की और हाथापाई तक हो गई। भारी संख्या में मौजूद बुलंदशहर व अलीगढ़ का पुलिस बल भी काफिले को रोक नहीं पाया। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता बुलंदशहर के सीओ व अन्य से हाथापाई करते हुए हापुड़ के लिए रवाना हो गए। इसके चलते हाईवे पर करीब डेढ़ घंटा जाम लगा रहा। यह भी पढ़ें- भाकियू भानू का बवाल, हापुड़ से अलीगढ़ तक हल्ला बीते दिनों हापुड़ में भाजपा के पूर्व मंत्री मदन चौहान द्वारा भाकियू भानु गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ...