हापुड़, मई 23 -- भारतीय रेल अब तेजी से मुरादाबाद रेल मंडल को हाईटेक और सुरक्षित बनाने के कार्य में जुट गई है। पूरे मंडल में आधुनिक तकनीक से लैस किया जा रहा है। जिसमें सबसे अहम कवच सुरक्षा प्रणाली है। हापुड़ और गाजियाबाद के बीच बहुत जल्द यह कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए हापुड़ और महरौली के बीच छह स्थानों पर 40 मीटर ऊंचे टावर बनाने के लिए स्थानों का चयन लगभग हो गया है। रेलवे लाइनों पर जगह जगह डिवाइज ट्रेक लगाकर टावरों से जोड़ा जाएगा। इस कार्य से जहां ट्रेनों के हादसों पर रोक लगेगी, इसके साथ ही यात्रियों की यात्रा पहले से ज्यादा सुगम और तेज होगी। भारतीय रेल ट्रेन हादसों को रोकने के लिए कवच सुरक्षा प्रणाली को तेजी से चालू करने में लगा है। कवच सुरक्षा प्रणाली लागू होने से ट्रेनों का संचालन सुरक्षित रहेगा। इस प्रणाली की मदद से ट्रेन के आमने-साम...