बुलंदशहर, अप्रैल 15 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव नयाबांस में मंगलवार की देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतका के भाई ने उसके पति, सास-ससुर व देवर के विरुद्ध दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस को दी तहरीर के अनुसार हापुड़ जिले के थाना सिंभावली के गांव टोडरपुर निवासी रोहित कुमार ने अपनी बहन भारती उम्र 26 वर्ष का विवाह करीब पांच वर्ष पूर्व कोतवाली क्षेत्र के गांव नयाबांस निवासी विपिन के साथ किया था। आरोप है कि तभी से आरोपियों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। यह भी पढ़ें- मायके जाने के विवाद में विवाहिता की मौत, पति समेत तीन गिरफ्तार मांग पूरी न होने पर भारती के साथ मारपीट की जाती थी और जान से मारने की धमकी दी ज...